फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने धर्म गुरुओं से मांगी मदद

विज्ञापन
सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिशनर ऑफिस में मौजूद धर्मगुरु।
विज्ञापन
नोएडा। जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। सोमवार शाम को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि सोशल मीडिया पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की नजर है। बैठक में डीएम, संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि धर्म गुरु शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना बेहतर योगदान दे सकते हैं। पुलिस कमिश्नर ने अपने-अपने धर्म के लोगों को समझाने व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने का प्रयास करने वाले लोग की सूचना तुरंत पुलिस को देने की कही।
सीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस हर समय कड़ी नजर नजर रख रही है। कोई भी व्यक्ति किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा किसी भी अफवाह में पड़कर कोई भी ऐसा काम नहीं करें जो नियम के विरुद्घ है। पुलिस कमिश्नर ने धार्मिक गुरुओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा और कहा कि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी थाने पर सूचना दें।
विज्ञापन

धार्मिक गुरुओं से संवाद के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से कमिश्नरेट की शांति व्यवस्था बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सभी लोगों से सुझाव भी मांगे गए और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस बैठक में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार,अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह, जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. सहित सभी जोन के डीसीपी व कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों से विभिन्न धर्मों के करीब 250 से अधिक धर्म गुरू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें