नूंह। बिना मास्क पहने बाइक या स्कूटी लेकर घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। सोमवार को नूंह शहर के पलड़ी रोड़, बड़ी मस्जिद, गोशाला रोड के अलावा अड़बर व तावडू चौक सहित शहर के भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने दर्जनों लोगों के बिना मास्क घूमने पर 500 -500 के चालान किए। हेड कॉस्टेबल हरीचंद ने खुर्शीद, खालिद व कामस होमगार्ड के साथ शहर में अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि शहर में युवाओं को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिना मास्क लगाए घर से निकलने वालों पर पुलिस का शिकंजा जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों में मास्क नहीं लगाने पर सैकड़ों लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन फिर भी लोग बड़ी तादात में शहर में बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस जगह-जगह पर चेकिंग तो कर रही है।
शहर में अब कोई भी बिना मास्क पहने निकलने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनियां ने जिले में पुलिस को बिना मास्क घूम रहे लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।