फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस ने पुराने नोट एकत्र करने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में पकड़े गए करीब तीन करोड़ रुपये के पुराने नोट को एकत्र कर एक स्थान पर लाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए पुराने नोट को नए नोट से बदलने की तैयारी थी। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में है जिस पर इन नोटों को बदलने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


28 अक्तूबर की रात शालीमार गार्डन पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर करीब तीन करोड़ रुपये के पुराने नोट पकड़े थे। यहां से करीब तीन-चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। यह सभी उस गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं जो नोटबंदी के नौ साल बाद भी पूराने नोट को नए नोट से बदलने का काम कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ में पुलिस को गिरोह के ही एक ऐसे सदस्य का पता चला जिसने इतनी बड़ी रकम को कई अलग-अलग लोगों से एकत्र कर एक स्थान पर पहुंचाया था। शालीमार गार्डन क्षेत्र से यह रकम किसी अन्य व्यक्ति के जरिए नए नोट से बदलने के लिए जानी थी। रुपये एकत्र करने वाले की तलाश शुरू होने पर पुलिस खोजबीन करते हुए 28 अक्तूबर की देर रात ही फर्रुखाबाद पहुंची।
यहां से 29 अक्तूबर की देर रात पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसे गाजियाबाद लेकर पहुंची और पूछताछ शुरू की। जांच में अब उस व्यक्ति का नाम भी सामने आ गया है, जिस पर नोट बदलने का जिम्मा था। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस अभी सवालों के जवाब देने से बच रही है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि गिरोह के लोगों पर अलग-अलग जिम्मेदारी होने की बात सामने आई है। अंतिम आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी के अलग-अलग जिलों में तीन टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें