फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसायटी के रिसेप्शन पर मारपीट के आरोप में पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित आदित्य मेगा सिटी के रहने वाले शरत वर्मा ने सोसायटी के ही पांच लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 12 अक्तूबर की रात रिसेप्शन पर बुलाकर उनसे आरोपियों ने मारपीट की। वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य भी मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 29 अक्तूबर की रात सोसायटी निवासी अपूर्व पालीवाल, प्रतीक बंसल, अंकित अग्रवाल, सचिन मेहरा और मनोज साबू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने ब्लॉक में अंधेरा रहने की वजह से लाइट लगवाने की बात प्रबंधन से की थी। इसके बाद 12 अक्तूबर की रात करीब 9ः30 बजे आरोपियों ने उन्हें सोसायटी के रिसेप्शन पर बुलाया। आरोप है कि पहले पांचों ने मिलकर उनसे धक्का-मुक्की की।
इसका विरोध करने पर हमला कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गए। यहां तक कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे बेटे से भी मारपीट की। इसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि पीड़ित ने मारपीट के साथ-साथ रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें