फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार के लिए हुआ पॉडकास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आईएमएस नोएडा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से पॉडकास्ट का आयोजन हुआ। पॉडकास्ट के दौरान राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका, सशक्तीकरण और उनके योगदान पर विमर्श किए गए।
विज्ञापन

एक्सटेंशन व आउटरीच सेल की हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान निठारी गांव की पूर्व प्रधान विमलेश शर्मा, नीरजा फुटपाथ शाला की संस्थापक नीरजा सक्सेना, बहलोलपुर गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कुमारी व पूनम कुमारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व, महिलाओं को राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी में मिलने वाले अवसरों पर अपने विचार साझा किए।


विमलेश शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी प्रदान करेगा, जिससे वे राजनीतिक, सामाजिक व प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।
विज्ञापन

नीरजा सक्सेना ने कहा कि महिलाएं प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प की मिसाल हैं। जब उन्हें समान अवसर, उचित मंच और प्रोत्साहन मिलता है तो वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें