फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एओए चुनाव के उम्मीदवारों की अंतिम सूची 20 अप्रैल को होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के 16 पार्क व्यू में होने वाले एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स (एओए) चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची 20 अप्रैल को दिन के अंत तक प्रकाशित की जाएगी। सोसाइटी में विभिन्न पदों के लिए अब तक करीब 29 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है, जिसके बाद वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। एओए मतदान की तारीख 26 अप्रैल के दिन रखा गया है। मतदान को लेकर सोसाइटी के निवासियों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी की नजरें अब 20 अप्रैल को जारी होने वाली अंतिम सूची पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें