फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता की ली शपथ, सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

विज्ञापन
Pledge of unity and integrity was taken on National Unity Day, Run for Unity organized on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
विज्ञापन
नूंह। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर रविवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नगराधीश जयप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। नूंह के बैडमिंटन हॉल से शुरू होकर जिला सचिवालय से होती हुई रेडियो मेवात पर दौड़ समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता की शपथ भी ली।
विज्ञापन

नगराधीश जयप्रकाश ने बताया कि सरदार बल्लभभाई पटेल ने अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत कर देश में सुदृढ़ प्रशासन की नींव रखी थीं। सरदार बल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक कर राष्ट्रीय एकता मजबूत की। जयप्रकाश ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देने वाले आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने कहा कि पटेल किसानों के सबसे बडे़ मसीहा थे और उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए सबसे अधिक काम किया था। उन्होंने बताया कि सरदार बल्लभभाई पटेल ने पूरा जीवन देश की एकता व विकास के लिए समर्पित किया है। कुछ ताकतें धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन सभी भारतवासियों को आज के दिन ऐसी ताकतों के इरादों को विफल बनाने का संकल्प लेने के साथ-साथ यह संकल्प भी लेना होगा कि वे अपने जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा की पहचान से पहले एक भारतीय हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी निर्मला सहित एनएसएस के जिला समन्वयक अशरफ मेवाती सहित खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिसकर्मियों ने पटेल को किया याद
तावडू। सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर रविवार को तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान भारद्वाज ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलवाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण की। तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान भारद्वाज ने पुलिसकर्मियों के साथ लौह पुरुष सरदार सरदार बल्लभभाई पटेल को याद किया और कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय संघ के साथ मिलकर देशी रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी पुलिस जवानों से आह्वान किया कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिये खुद को समर्पित करने का प्रयसंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें