Cargo hit auto, three killed, accident on Gurugram-Alwar National Highway
नूंह। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालब गांव के पेट्रोल पंप के समीप मालवाहक (हाईवा) ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे हाईवा में सवार करीब 8 लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आकेड़ा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हाईवा को भी कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।