फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टूटे-फूटे कोर्ट पर खिलाड़ियों को उतारा, चोटिल होने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

टूटे-फूटे कोर्ट पर खिलाड़ियों को उतारा, चोटिल होने का खतरा
15 अप्रैल तक चलने वाले बास्केटबॉल राज्य स्तरीय कैंप में नहीं कर पा रहे अभ्यास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय चयनित खिलाड़ियों को नोएडा स्टेडियम के टूटे-फूटे बास्केटबॉल कोर्ट पर अभ्यास के लिए उतार दिया गया। ऐसे में अभ्यास के दौरान यहां खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा है। नोएडा प्राधिकरण यहां के खेल कोर्ट के मरम्मत कराने को लेकर संजीदा नहीं दिखाई दे रहा है।
गौतमबुद्ध नगर बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन ने पिछले सोमवार व मंगलवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया था। ट्रायल में करीब 120 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। उनमें से बालक व बालिका वर्ग में 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों के लिए अभ्यास कैंप भी नोएडा स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर भी कराने का निर्णय लिया गया है। यहां के टूटे-फूटे कोर्ट पर खिलाड़ी ठीक तरीके से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि कई स्थानों पर कोर्ट क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई स्थानों पर कोर्ट टूटा हुआ है तो कुछ स्थानों पर जमीन भी धंसी हुई है। इस कारण बेहतर तरीके से तैयारी नहीं हो पा रही है। यहां 15 अप्रैल तक अभ्यास कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 16 से 22 अप्रैल तक बागपत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरुष व महिला वर्ग की टीमें भागीदारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय बंद, महिला खिलाड़ियों को उठानी पड़ रही परेशानी :
नोएडा स्टेडियम में विभिन्न खेलों के कोर्ट के साथ ही शौचालय भी बनाए गए हैं। इसे स्टेडियम के सुविधा प्रबंधन के कर्मचारियों ने कूड़ा घर व गोदाम बना रखा है। इस वजह से यहां अभ्यास करने वाली महिला खिलाड़ियों को बास्केटबॉल कोर्ट के पास के बजाये सुविधा केंद्र में बने शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा है, जो कोर्ट से काफी दूरी पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें