फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा से मारपीट कर पिस्तौल और 7 कारतूस छीने, फाड़ी पुलिसकर्मियों की वर्दी

Mon, 01 Jul 2019 08:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दनकौर। यूपी-हरियाणा सीमा स्थित मकनपुर खादर गांव की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे पुलिस पर सरपंच और समर्थकों ने हमला कर दिया। हमले में दारोगा की सरकारी पिस्तौल और 7 कारतूस छीन ली गई। पुलिसकर्मियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। मौके पर हुई फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। मामले में दनकौर पुलिस ने हरियाणा के शेखपुर गांव के सरपंच सुनील समेत 40 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है। वहां हरियाणा के शेखपुर गांव का श्मशान घाट है। श्मशान की भूमि पर गांव का सरपंच मिट्टी डलवा रहा था। पास में ही हरियाणा और यूपी की सीमा के निशानदेही की हुई है।

सीमा पर ही यूपी के किसान की जमीन है। रविवार दोपहर को यूपी के मकनपुर बांगर गांव के किसान ने पुलिस से शिकायत की थी कि सरपंच ने यूपी की सीमा के मकनपुर खादर गांव के कुछ किसानों की जमीन पर भी मिट्टी डलवाकर कब्जा करना शुरू कर दिया है। शिकायत पर रविवार शाम दनकौर कोतवाली में तैनात दारोगा राजीव कुमार दो पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां हरियाणा के शेखपुर गांव के सरपंच सुनील समेत उसके समर्थकों ने दारोगा राजीव के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। साथ ही सरकारी पिस्तौल और 7 कारतूस भी छीन ली। बाद में सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, तो आरोपी फरार हो गए। बाद में कुछ लोगों ने सरपंच से पिस्टल और 5 कारतूस पुलिस को लौटा दिए, जबकि 2 कारतूस नहीं मिले।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश
पुलिस ने शेखपुर गांव के सरपंच सुनील, उदय, जीत, बिजेंद्र समेत 13 को नामजद करते हुए 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल समरेश कुमार सिंह का कहना है कि जमीनी विवाद पर मौके पर पहुंची पुलिस से अभद्रता की गई है। जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीमा विवाद के बाद की गई थी निशानदेही
यूपी-हरियाणा पर पहले सीमा को लेकर विवाद होता था। ये विवाद कई दशकों से चला आ रहा था। इसके चलते लगभग एक साल पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर सीमा की निशानदेही कर दी थी। अब, शेखपुर गांव का सरपंच वहां के श्मशान पर मिट्टी भराव करा रहा था। इस दौरान उसने यूपी के किसान की एक बीघा भूमि में भी मिट्टी डलवा दी।

पटवारी के समझाने पर भी नहीं माना सरपंच
रविवार को मामले की शिकायत पर रविवार शाम पटवारी मौके पर पहुंचा था और उसने सरपंच से मिट्टी डालने व कब्जे का विरोध किया था। आरोप है कि इसके बावजूद सरपंच अड़ा रहा। इससे किसान ने जबरन भूमि कब्जे का आरोप लगा पुलिस को भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें