फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवा ने रुलाया, छुट्टी के दिन भी घरों में रहे लोग

Mon, 01 Jul 2019 08:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए अपना मुंह ढकती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग रविवार को लोग परेशान रहे। छुट्टी का दिन होने के बाद भी सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम दिखी। जिसे जरूरी काम था, वही बाहर निकला अन्यथा ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। शहर में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जो रुक रुककर पूरे हफ्ते होने की उम्मीद है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है। इस बार मानसून का प्रवेश देरी से हुआ है। साथ ही बारिश भी कम होने की संभावना है। पानी का संकट खड़ा हो सकता है।

हालांकि यह हफ्ता शहरवासियों के लिए राहत की खबर लेकर आएगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम 43 एवं न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले हफ्ते फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें