फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिलासपुर रोड पर चार घंटे जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा से बिलासपुर के रास्ते में पड़ने वाले मैरिज हॉल, बैंक्वेट हाल के बाहर खड़े वाहनों से लग रहा जाम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर रोड पर रात लोग करीब चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। पतलाखेड़ा से सिरसा तक रात 10 से लेकर करीब दो बजे तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान करीब पांच किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंगकर ही चले। जाम की स्थिति ऐसी थी कि मौके पर पुलिस भी असहाय दिखी। लोगों का कहना है कि सहालग सीजन में इस सड़क पर ऐसे ही जाम लगा रहता है।इस रास्ते पर पड़ने वाले शादीघरों में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। वहीं, बरात के चलते भी लंबा जाम लग जाता है।
बिलासपुर नहर चौराहे पर शादियों के सीजन में रोजाना जाम की स्थिति रहती है। इस रोड पर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा-मथुरा से आने वाले वाहन दनकौर, बुलंदशहर की ओर आते-जाते हैं। रात दस बजे के बाद भारी वाहन भी प्रवेश करने लगते हैं। सड़क अधिक चौड़ी न होने के कारण भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की रहती है कमी
शादियों के सीजन में अक्सर लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से अतिरिक्त बल नहीं लगाया जाता। ऐसे में पुलिस की पीसीआर वैन कर्मी ही जाम खुलवाने का प्रयास करते हैं। यातायात पुलिस की कमी होने पर घंटों लोगों को जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों से समाधान निकालने की मांग
इस रोड पर जाम की स्थिति नई नहीं है। शादियों के समय में यह समस्या विकराल हो जाती है। क्षेत्र के लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सांसद और रस्थानीय विधायक समेत प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें