नोएडा (संवाद)। चाइल्ड पीजीआई में बृहस्पतिवार को कैंसर से उबर चुके मरीजों के समग्र पुनर्वास और बेहतर भविष्य को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अन्वेषण 2026 कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह राष्ट्रीय हितधारक बैठक अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (15 फरवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित हुई। कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ, नीति निर्माता, चिकित्सक और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में कैंसर सर्वाइवरशिप के दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों, मौजूदा कमियों, पुनर्वास सेवाओं और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।