फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: घने कोहरे और शीत लहर की चपेट में लोग, झेल रहे भीषण ठंड का प्रकोप, बढ़ी परेशानी

Sun, 02 Jan 2022 10:18 AM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

घने कोहरे और शीत लहर के चलते कानपुर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक व्यक्ति ने बताया कि बहुत ज्यादा ठंड है। ठंड से बचने के लिए हम कूड़े और बोरियां लाकर उसे जलाते हैं और आग तापते हैं।
विज्ञापन
घने कोहरे और शीत लहर की चपेट में लोग - फोटो : ट्विटर एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीत लहर से लोग परेशान हैं। शीत लहर की चपेट में आने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत कई अन्य जिलों में लोग भीषण ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं।   

विज्ञापन




घने कोहरे और शीत लहर के चलते कानपुर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक व्यक्ति ने बताया कि बहुत ज्यादा ठंड है। ठंड से बचने के लिए हम कूड़े और बोरियां लाकर उसे जलाते हैं और आग तापते हैं। बहुत दिक्कतें हो रही हैं। प्रयागराज में भी ठंड के चलते शहर में घना कोहरा देखने को मिला। मुरादाबाद में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
वहीं, ठंड और कोहरे के बीच वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। एक श्रद्धालु ने बताया कि विश्वनाथ कॉरिडोर का नया निर्माण और नववर्ष में मां गंगा नदी में स्नान, अगर यह सब एक साथ प्राप्त हो रहा है तो ठंड इतना महत्व नहीं रखती। वह तो आती जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें