माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा और निगरानी का प्रबंधन मजबूत होगा। नोएडा प्राधिकरण ट्रैफिक पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए चार पहिया वाहन, दुर्घटना होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाने के लिए क्रेन उपल्ब्ध करवाएगा। प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि एजेंसियों से 19 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विद्युत यांत्रिक विभाग के अनुसार, बीते दिनों ट्रैफिक पुलिस के साथ हुई बैठक में इन वाहनों की मांग की गई थी। जिस एजेंसी से वाहनों की खरीद होगी, उसे 68 लाख 74 हजार रुपये का भुगतान प्राधिकरण करेगा।