31 मार्च के बाद पैसे जमा कराने का वादा
कई बड़े बिल्डरों की ओर से प्राधिकरण को नए वित्तीय वर्ष में पैसे जमा कराने का आशवासन दिया गया है। उनकी ओर से वित्त विभाग की तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया गया। इनमें वैसे बिल्डर भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सहमति दे दी है। हालांकि प्राधिकरण यह मान रहा है कि दूसरे अन्य बिल्डर भी 31 मार्च के बाद आ सकते हैं।
एक मार्च से रजिस्ट्री के लिए कैंप
नोएडा प्राधिकरण की ओर से एक मार्च से रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप अलग-अलग सोसाइटियों में अलग-अलग तिथियों में लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि एक मार्च का कैंप एक्सप्रेस जेनीथ सोसाइटी में प्रस्तावित है। यहां करीब 100 रजिस्ट्री कराने की योजना है। इस मौके पर औद्योगिक विकास विभाग के बड़े अधिकारियों समेत मंत्री के भी आने की संभावना है।
33 बिल्डर एक साल में पैसा जमा कराएं तो होगी 12921 रजिस्ट्री
आंकड़ों पर गौर करें तो अगर 33 बिल्डर एक साल में पूरा पैसा जमा करा दें तो इनकी ओर से 12921 रजिस्ट्री का रास्ता खुल जाएगा। हालांकि यह सबकुछ पहले चरण की 25 प्रतिशत राशि जमा कराने पर निर्भर करेगा।
33 बिल्डरों की ओर से 25 प्रतिशत राशि जमा कराने पर करीब 3200 फ्लैटों की रजिस्ट्री होगी। अन्य बिल्डरों से पैसे जमा कराने के लिए संपर्क किया जा रहा है। एक मार्च से रजिस्ट्री शुरू कराई जाएगी। - लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण