वहीं फिल्म सिटी में पहुंचना आसान हो सके, इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 24 किमी पर इंटरचेंज बनाने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अगले माह विकासकर्ता कंपनी को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। अहम है कि अभी प्रथम चरण की जमीन पर कुछ किसान खेती कर रहे हैं। वंटन पत्र मिलने के बाद विकासकर्ता कंपनी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा, इसको देखते हुए साफ सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
आगरा और दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी
इंटरचेंज बनने से फिल्म सिटी पहुंचना आसान हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा और दिल्ली से आने वाले लोग सीधे फिल्म सिटी पहुंच सकेंगे।
प्रथम चरण में विकसित होने वाली फिल्म सिटी की जमीन का सीमांकन के लिए पिलर लगाकर तारबंदी शुरू कर दी गई है। फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण