फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैरा एथलीट प्रवीण को पद्मश्री सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय समारोह समेत सरकारी आयोजनों में भी विशिष्ट अतिथि होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिले के पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को सोमवार को पद्मश्री से नवाजा गया। सम्मानित होने के साथ अब प्रवीण गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय समारोहों के साथ-साथ सरकारी आयोजनों में भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जेवर क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव निवासी प्रवीण कुमार को यह सम्मान पैरा एथलेटिक्स में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए मिला है। प्रवीण ने पैरा हाई जंप प्रतियोगिताओं में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बचपन से ही प्रवीण का झुकाव खेलों की ओर था। सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मिला यह सम्मान पैरा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इससे दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं, इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रवीण को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें