नोएडा (संवाद)। सेक्टर-81 स्थित भूड़ा गांव के प्राइमरी स्कूल में इनोबल फाउंडेशन और एक कंपनी की पहल पर विद्यालय का रिनोवेशन और अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनेगा। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।