फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पंकज ने किए हस्ताक्षर, शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल कराने पहुंचे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह कोरोना संक्रमित होने से नामांकन ऑनलाइन दाखिल करेंगे। हालांकि, औपचारिकताएं इतनी ज्यादा थीं कि शुभ मुहूर्त निकलने का पूरा डर था। ऐसे में उन्होंने आननफानन में अपने घर के मंदिर में ही बैठकर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सूरजपुर पहुंचे और शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल करा दिया।
विज्ञापन

दरअसल, पंकज को उनके पंडितों ने बताया था कि नामांकन दोपहर 1:45 बजे से पहले ही जमा होना चाहिए। इस कारण पंकज और उनकी टीम ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू कर दी थी, लेकिन औपचारिकताएं इतनी थी कि काफी समय लग रहा था। इसके अलावा बार-बार पंकज से भी आईटी टीम को संपर्क करना पड़ रहा था। ऐसे में पंकज ने निर्णय लिया कि वह नामांकन भौतिक रूप से ही जमा कराएंगे। उन्होंने तत्काल ही सांसद डॉ. महेश शर्मा को फोन किया। इसके बाद पंकज के आवास पर सांसद और महानगर अध्यक्ष पहुंचे और नामांकन पत्र लेकर चले गए। पंकज ने बताया कि अब उनका शपथपत्र बाकी रह गया है, जो उन्हें प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर देना है। 21 जनवरी तक अभी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी, तब तक उनका संक्रमण भी ठीक हो जाएगा। ऐसे में वह खुद ही अपना शपथपत्र दाखिल कराने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें