फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : 1326 पदों पर 3000 ने पर्चा भर पेश की दावेदारी

Fri, 09 Apr 2021 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

  • आखिरी दिन जिला पंचायत सदस्य के 5 पदों पर 25 ने किया नामांकन
  • बीडीसी के 465, ग्राम प्रधान के 539 और ग्राम पंचायत सदस्य के 919
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन नामांकन भरते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई है। जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 1326 पदों पर कुल 3000 लोगों ने नामांकन किया है।

विज्ञापन


आखिरी दिन सभी पदों पर 1948 नामांकन किए गए। इनमें जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों पर 25 पर्चे भी शामिल हैं। अब 9 और 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।

आखिरी दिन बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 113 में जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी, लेकिन दोपहर तक केवल एक प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचा। दोपहर तीन बजे तक भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आप के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आप की तरफ से अशोक जाटव ने वार्ड नंबर पांच से पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन


वहीं, कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि गुरुवार को नामांकन के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य पदों पर 25, ग्राम प्रधान पदों पर 539, बीडीसी के पदों पर 465 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 919 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 

Trending Videos

भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

भाजपा की तरफ से वार्ड-1 से मोहिनी जाटव, वार्ड-2 से गीता देवी, वार्ड-3 से देवा भाटी, वार्ड-4 से विपिन उर्फ सोनू प्रधान और वार्ड-5 से अमित चौधरी ने पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान सांसद डा महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय भाटी मौजूद रहे।

वार्ड नंबर चार पर नहीं मिला कांग्रेस को प्रत्याशी
कांग्रेस को वार्ड नंबर चार पर कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। पार्टी कैमराला निवासी विजयपाल को लड़ाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमित होने से ऐसा नहीं हो सका। अन्य कार्यकर्ता का नामांकन कराने का प्रयास भी किया, लेकिन सभी कागजात पूरे नहीं हो सके। जिस पर कांग्रेस ने किसी मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पार्टी किसी को अपना समर्थन देंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को वार्ड-1 से सावित्री, वार्ड-2 से रुपल नागर, वार्ड-3 से राजेंद्र फौजी और वार्ड-5 से वरुण भाटी ने नामांकन किया है।

एक सीट पर बसपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी
बसपा ने वार्ड नंबर एक पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह का कहना है कि वार्ड एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहां पर पार्टी के काफी कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था, लेकिन किसी को टिकट नहीं दिया गया। बाकी वार्ड नंबर दो से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयवती नागर, वार्ड नंबर चार से अवनीश भाटी ने नामांकन किया है। बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर तीन से वीरेंद्र प्रधान और वार्ड नंबर पांच से ठाकुर कपिल छोंकर ने पर्चा दाखिल किया है। 
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने तोड़े नियम

ग्रेटर नोएडा में धारा-144 के साथ-साथ कोविड-19 की गाइडलाइन भी लागू है, लेकिन बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पालन नहीं किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी थी। नामांकन करने के बाद जब सभी प्रत्याशी बाहर पहुंचे तो उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। भीड़ में सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस ने भीड़ को हटाने की जरूरत नहीं समझी। जबकि पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।

घूंघट में नामांकन करने पहुंची प्रत्याशी
एक महिला घूंघट में जिला पंचायत सदस्य के पद पर नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंची। बिसाहड़ा गांव निवासी सुधा ने वार्ड नंबर एक से पर्चा दाखिल किया। दोपहर 12 बजे के बाद वे नामांकन करने पहुंची थीं। कलेक्ट्रेट में आने से लेकर पर्चा दाखिल करने के दौरान और वापस जाने तक प्रत्याशी घूंघट में रही।

पंचायत चुनाव के कुल प्रत्याशी
ब्लॉक      ग्राम प्रधान        बीडीसी       ग्राम पंचायत सदस्य
बिसरख        340            318             270
जेवर           451            262             502
दादरी           265            230             294
कुल           1056          810            1066

जिला पंचायत सदस्य पदों के कुल प्रत्याशी
वार्ड                    नामांकन पत्र
एक                      17 
दो                        09
तीन                      13
चार                      12 
पांच                      17
कुल                      68
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें