ऊना। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में मंगलवार को 13 विभिन्न पदों के लिए एप्लाई इमिग्रेशन एंड एजुकेशन सर्विसेज मैहतपुर की ओर से साक्षात्कार लिए गए। इसमें कुल 80 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 30 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन 30 में से 13 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
साक्षात्कार में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, आईईएलटीएस और पीटीई के एक-एक पद के लिए अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय सहायक के चार, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के दो और रिसेप्शनिस्ट के एक पद के लिए भी साक्षात्कार आयोजित हुए। अधिकांश साक्षात्कार के लिए युवतियां बड़ी संख्या में पहुंचीं और उन्हें इस अवसर से खुशी नजर आई।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि विभाग समय-समय पर इस तरह के साक्षात्कार आयोजित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। साक्षात्कार एप्लाई इमिग्रेशन एंड एजुकेशन सर्विसेज के संचालक विजय के पेलन की देखरेख में हुए।
नेहा। संवाद