फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की मुस्तैदी: नोटों से भरे बैग के मालिक को CCTV से तलाशा, 10 लाख लौटाए, शख्स ने टीम का जताया आभार

Wed, 05 Aug 2026 11:21 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

इंडिया एक्सपो मार्ट में एक कारोबारी 10 लाख रुपये से भरा बैग भूल गया। पुलिस ने सीसीटीवी व आयोजकों की मदद से मालिक का पता लगाकर बैग लौटाया। कारोबारी ने पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
कारोबारी को बैग सौंपती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया एक्सपो मार्ट में एक कारोबारी पैसों से भरा बैग भूलकर घर चला गया। जब पुलिस को बैग मिला तो बैग में 10 लाख रुपये मिले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा और आयोजकों की मदद से बैग के मालिक का पता लगाया और पैसों से भरा बैग वापस लौटाया।

विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को ग्रेनो के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो शुरू हुआ। जहां एक कारोबारी ने अपना स्टॉल लगाया हुआ था। वो बैग में 10 लाख रुपये लेकर आया था। एक्सपो से बाहर जाते समय कारोबारी अपना बैग भूल गया। बैग देखकर स्थानीय कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिसकर्मी नीतू यादव और सत्यवीर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से मालिक का पता लगाया। उसके बाद आयोजकों की मदद से उसका संपर्क निकाला और संपर्क किया गया। उसके बाद बैग का मालिक वापस आया और पुलिस ने उनको 10 लाख रुपये से भरा बैग लौटाया। कारोबारी ने पुलिस टीम का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें