फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हादसा: नहर में गिरा लोगों से भरा ऑटो, पांच की जान बची; देखने हादसे के बाद का वीडियो

Tue, 04 Aug 2026 10:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

पुलिस की मौजूदगी में ऑटो में फंसे चालक और उसके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
नहर में गिरा ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रिठौरी गांव से दादरी की तरफ जा रहा एक ऑटो मंगलवार को कोट पुल के पास अनियंत्रित होकर छोटी नहर में गिर गया। हादसे में ऑटो सवार चालक समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को ऑटो से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। चालक की पत्नी को कुछ गुम चोटें आई हैं।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑटो चालक महेंद्र निवासी गांव रिठौरी थाना दादरी चला रहा था। ऑटो में उसकी पत्नी शिव कुमारी (45), पुत्र लावेश और बेटियां दीपिका व शिवानी सवार थीं। सभी लोग रिठौरी से दादरी की तरफ जा रहे थे। 

कोट पुल के पास पहुंचने पर चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित छोटी नहर में जा गिरा। ऑटो के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई। 
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में ऑटो में फंसे चालक और उसके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद किसी की हालत गंभीर नहीं बताई। हादसे में शिव कुमारी को कुछ गुम चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ऑटो को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे के कारण मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें