मूल रूप से आगरा की रहने वाली मां-बेटी वर्तमान में सलारपुर में रह रहीं थी। रविवार को दोनों मथुरा से गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रही थीं। इस दौरान दोनों ऑटो का इंतजार कर रही थी, जब तेज रफ्तार कार उन्हें रौंद कर चली गई।
नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 में स्थित फ्लाईओवर के नीचे खड़ी मां-बेटी को तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया। बताया गया कि मां-बेटी ऑटो का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। आनन-फानन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद कार चालक फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना रविवार रात करीब दो बजे की है। मूल रूप से आगरा की रहने वाली मां-बेटी वर्तमान में सलारपुर में रह रहीं थी। रविवार को दोनों मथुरा से गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रही थीं। इस दौरान दोनों ऑटो का इंतजार कर रही थी, जब तेज रफ्तार कार उन्हें रौंद कर चली गई। मृतका मां-बेटी की पहचान नीरज शर्मा और अंजलि के रूप में हुई है।