फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में 90 औद्योगिक भूखंड खरीदने का मौका, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन और इकोटेक-6 में 90 औद्योगिक भूखंडों की योजना फिर से निकाली है। यहां उद्योग लगने से 600 से 700 करोड़ रुपये का निवेश और 2000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। योजना के सभी भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण को करीब 200 से 250 करोड़ रुपये की आमदनी होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में उद्योग लगाने के लिए निवेशक जमीन दिलाने की मांग प्राधिकरण से लगातार कर रहे हैं। इस पहले निकाली गई 23 भूखंडों की योजना में 384 आवेदन आए थे। इनमें से 340 आवेदक एकमुश्त भुगतान वाले थे। हालांकि, 23 आवेदकों को छोड़कर बाकी आवेदकों को निराशा हाथ लगी थी। अब सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर उद्योग सेल ने 90 भूखंडों की औद्योगिक योजना लांच कर दी है। इसके तहत 450 वर्ग मीटर से 40,470 वर्ग मीटर तक के भूखंडों का आवंटन होगा। योजना के अंतर्गत भूखंडों के लिए 3 नवंबर से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। योजना के लिए 5 दिसंबर के आसपास ड्रॉ निकाला जा सकता है।
बड़े भूखंडों के आवंटन के लिए होगा साक्षात्कार
4000 वर्ग मीटर से कम आकार के भूखंडों का आवंटन ड्रॉ और 4000 वर्ग मीटर से बड़े आकार के भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार से होगा। इन भूखंडों पर ग्रीन श्रेणी (प्रदूषण रहित) के सभी तरह के उद्योग लगाए जा सकते हैं। योजना से जुड़ी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in और निवेश मित्रा पोर्टल www.niveshmitra.up.nic.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

---
पिछली योजना में एकमुश्त भुगतान वाले कई आवेदक भूखंड न मिलने से निराश थे, जबकि वे तत्काल उद्योग लगाना चाहते हैं। ऐसे उद्यमियों के लिए औद्योगिक भूखंड योजना फिर से निकाली गई है। निवेश मित्रा पोर्टल से उद्यमी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। आवेदन से आवंटन तक की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी होगी।
विज्ञापन

-नरेंद्र भूषण, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें