फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्राओं और दिव्यांग छात्रों के लिए 18 को ओपन हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
I-आईआईटी दिल्ली ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से इन छात्रों को दाखिले से जुड़ी जानकारी देगाI
विज्ञापन

Iअमर उजाला ब्यूरो I
Iनई दिल्ली। IIआईआईटी दिल्ली महिला और दिव्यांग छात्रों के लिए 18 जून को ओपन हाउस आयोजित कर रहा है। जेईई एडवांस 2024 में सफल महिला व दिव्यांग वर्ग के छात्रों को बीटेक दाखिले से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। ओपन हाउस हाइब्रिड मोड से चलेगा। इन दोनों वर्गो के छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी तरह से ओपन हाउस में जुड़ सकते हैं।I
विज्ञापन

Iआईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 जून को ओपन हाउस होगा। इसमें महिला और दिव्यांग वर्ग के छात्रों को बीटेक इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रम, मार्केट डिमांड से लेकर उनकी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। इसका मकसद विविधता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इन दोनों वर्गों के छात्रों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बराबर मौके उपलब्ध करवाना है।II इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली के इस ओपन हाउस में शामिल हो सकते हैं। ओपन हाउस एक दिन का होगा। इसमें सभी विभागों के डीन और शिक्षक भी होंगे। इसलिए छात्रों को किसी भी तरह की कोई जिज्ञासा हो तो वे पूछ सकते हैं। ओपन हाउस में छात्रों को छात्रवृत्ति, फेलोशिप की भी जानकारी दी जाएगी। ओपन हाउस में आने वाले इन दोनों वर्गों के छात्र और अभिभावक कैंपस की सुविधाओं, हाॅस्टल, पढ़ाई, पाठ्यक्रम, पहले से पढ़ाई कर रहे छात्रों से भी बात कर सकेंगे। ओपन हाउस सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें