फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! ये गर्मी, उस पर बिजली कटौती की मार, बिजली निगम का सर्दियों में चला मेंटेनेंस का अभियान गर्मियों में फेल

विज्ञापन
Oops This summer, it was hit by power cuts, the electricity corporation's maintenance campaign in winter failed in summer.
विज्ञापन
नूंह/ तावडू। बिजली निगम की ओर से सर्दियों में चलाया गया महा मेंटेनेंस (मरम्मत कार्य) अभियान गर्मियों में फेल साबित हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे हैं। केबल भी लोड नहीं झेल पा रही हैं। बार-बार कट होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे जिले के लोगों को रमजान के माह में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग और सप्लाई में भी काफी अंतर देखने को मिला है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से गर्मियों में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए हर साल सर्दियों में महा मेंटेनेंस अभियान चलाया जाता है। इस दौरान करीब करोड़ों रुपये मरम्मत कार्य पर खर्च किए जाते हैं। बेहतर बिजली देने के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जाती है, लेकिन इन दिनों जिलेवासियों को इसका कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच रोजाना चार से पांच घंटे बिजली कटौती की जा रही है।
मोहम्मद खालिद, जमरलुदीन, अमरूदीन, इरशाद, अख्तर अली, नंबरदार हाजी यूनुस, जब्बार सरपंच, रमजान, जाकिर, असलम, असगर, इस्माइल, परवेज, वसीम खान और इसरा आदि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से रोजाना 4 से 5 घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इस कारण रोजा रखने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रमजान माह में बिजली व्यवस्था का इससे बुरा हाल कभी नहीं देखा। इफ्तार और तरावीह के वक्त भी बिजली नहीं मिल रही है। शनिवार शाम इफ्तार से पहले बिजली गुल हो गई। अघोषित कट लगने से नमाज के अलावा अन्य इबादत करने में भी रोजेदारों को परेशानी हो रही है। वहीं बिजली कट के कारण गांवों में जल संकट भी गहराया हुआ है। हालांकि, बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार ग्रिड में दिक्कत आने से सप्लाई कम हो रही है। इसकी वजह से दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी
रमजान शुरू होने के बाद से ही जिले के पुन्हाना, नगीना और फिरोजपुर झिरका के अलावा पिनंगवा तथा नूंह खंडों में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। इस कारण ग्रामीणों को पानी आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। रोजेदारों को खानपान की वस्तुओं के लिए फ्रिज आदि की जरूरत पड़ती है, लेकिन बिजली नहीं आने से उन्हें खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखना बहुत मुश्किल हो रहा है। इससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
प्रदर्शन करने की चेतावनी
नूंह निवासी मुस्ताक चंदेनी, पूर्व बार प्रधान अधिवक्ता ताहिर हुसैन रुपड़िया, इनेलो नेता डॉ. रफीक आजाद और पार्षद नियामत अली, शिक्षाविद माजिद खान अडबर ने बताया कि बिजली आपूर्ति सिर्फ कागजों में की जा रही है। जिले के गांवों में बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। गांव में सुबह से शाम तक बिजली नहीं आती है। इस संबंध में जल्द मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होगी तो वे प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
अधिकारी बोले, जल्द होगा समस्या का समाधान
वहीं बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता शिवराज का कहना है कि पीछे से ही ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर बिजली आपूर्ति नहीं आ रही है। जल्द समस्या का निदान होने के बाद पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी। जबकि शहरी क्षेत्र में ऐसी कोई समस्या नहीं है, उन्होंने लोगों से संयम रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें