-तमाम शिकायतों के बावजूद अब तक नहीं हुई कोई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। शहर में लोकल रूटों पर रोडवेज की केवल तीन बसें ही चल रही है। बसें नहीं होने पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। बसों की संचालन कराने के लिए कई बार लोगों ने रोडवेज के अधिकारियों से मांग की गई है। कोई सुनवाई नहीं होने से यात्री परेशान है।
ग्रेटर नोएडा शहर में लोकल रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं चल रही है। रबुपूरा से तीन बसें परी चौक से होकर नोएडा के लिए चल रही है। उनके अलावा किसी अन्य रूट पर कोई बस सेवा नहीं है। कासना से ग्रेटर नोएडा वाया नोएडा, ग्रेटर नोएडा परी चौक से गाजियाबाद, परी चौक से दादरी समेत अन्य स्थानों के लिए रोडवेज की बस नहीं चल रही है। बसें नहीं होने के कारण दैनिक यात्री समेत छात्रों को डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ती है। कई बार औद्योगिक संगठन भी कई बार दैनिक यात्रियों के लिए सवेरे और सायं के समय बसें चलाने की मांग करते रहे है। लेकिन बस सेवा नहीं मिल रही है। तिलपता निवासी सुखवीर सिंह आर्य ने ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम को पत्र लिखकर ग्रेटर नोएडा से दादरी, नोएडा और कासना के लिए रोडवेज की बस चलाने की मांग की है। एआरएम ग्रेटर नोएडा अनिल शर्मा ने कहा कि -लोकल रूटों पर बस चलाने के लिए विचार किया जा रहा है।