फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में एक की गई जान

विज्ञापन
मोदीनगर। काज़मपुर फाटक पर सड़क हादसे में मृतक स्वालिन का फाइल फोटो
विज्ञापन
मोदीनगर। काजमपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मुरादनगर की कोट कॉलोनी निवासी स्वालिन(44) के परिवार में पत्नी फरजाना व छह बच्चे हैं। स्वालिन शादी समारोह में मिक्की मॉउस लगाने का काम करते हैं। शनिवार रात को वह एक शादी समारोह में मिक्की मॉउस लगाने के लिए गए थे। रात्रि करीब बारह बजे वह शादी समारोह में काम खत्म करके ई रिक्शा से मुरादनगर जा रहे थे।
ई रिक्शा में उनके साथ उनका पुत्र आयान व पड़ोसी साहिब मौजूद थे। उन्होंने मोदीनगर काजमपुर मार्ग पर रेलवे फाटक पार किया तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर स्वालिन को मृत घोषित कर दिया गया।
एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें