संतकबीरनगर। बखिरा थाना में बीएलओ के खिलाफ लापरवाही के मामले में कार्रवाई की गई। एडीओ पंचायत बघौली दीप श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दी कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर उमेश कुमार पंचायत सहायक ग्राम पंचायत देवकली की ड्यूटी मतदान केंद्र संख्या 424 प्राथमिक विद्यालय चिट्ठापार पर बीएलओ के रूप में लगाई गई है। लेकिन, वह बूथ पर मैपिंग, वितरण, प्राप्ति कार्य नही किया जा रहा है। एसओ तीश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सहायक उमेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। संवाद