फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसों में एक चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बादलपुर और ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो हादसे हुए। गांव बंबावड के पास खडे़ ट्रक में कैंटर के टक्कर मारने से चालक की मौत हो गई और परिचालक घायल हो गया। वहीं, ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में भी खड़े ट्रक में दूसरे ने टक्कर मार दी। दोनों हादसों में केबिन में फंसे चालकों को पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करनाल के गांव मुकाली निवासी दिनेश कुमार कैंटर से गाजियाबाद की तरफ से पलवल जा रहा था। कैंटर में लकड़ी के स्लीपर लदे थे। उसके साथ परिचालक सागर भी था। दिनेश कुमार बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव बंबावड़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान झपकी आने से कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे में चालक और परिचालक केबिन में फंस गए।
वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पौन घंटे बाद दोनों को केबिन से निकाला और दादरी के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा दिया, लेकिन दिनेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ट्रक में टक्कर होने के बाद उसका चालक फरार हो गया। वहीं, ईकोटेक-1 थाना पुलिस के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात अटाई के पास एक ट्रक तकनीकी खामी के कारण खड़ा हो गया। रात करीब एक बजे पीछे से दूसरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में चालक बिहार निवासी टुनटुन कुमार केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराया ट्रक
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक पलवल से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव के नजदीक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गया। ट्रक चालक ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को रास्ते से हटाया गया। पुलिस का कहना है कि चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें