फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्रि के पहले दिन बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- जीएसटी की नई दरों के लागू से उत्साहित ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी
-ग्राहकों के साथ दुकानदारों के भी चेहरों पर रौनक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी की नई दरों के लागू से सोमवार को ग्रेटर नोएडा के प्रमुख बाजारों में रौनक रही। जगत फार्म, रामपुर मार्केट, एच्छर आदि मार्केट में ग्राहकों का ताता लगा रहा। पहले दिन दुकानदारों के साथ ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। ग्राहकों ने भी जरूरत का सामान सस्ता होने से जमकर खरीदारी की।
केंद्र सरकार ने 12 और 28 फीसदी जीएसटी स्लैब खत्म कर दिए हैं। नई दरें सोमवार से लागू हो गईं। इसका असर पहले ही दिन बाजारों में देखने को मिला। दुकानों पर भीड़ बढ़ी और उपभोक्ताओं ने सस्ते हुए सामान के साथ त्योहार की खरीदारी शुरू कर दी। नई व्यवस्था में अब सिर्फ 5 और 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे पनीर, घी, साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट और टूथब्रश पहले से सस्ते हुए हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, किचन अप्लायंस, होम डेकोर और गिफ्ट पैक पर लगभग सात प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है और कारोबार में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है। छोटी कारें भी अब सस्ती हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल के 1200 सीसी और डीजल के 1500 सीसी इंजन वाली गाड़ियों पर टैक्स दर 28 की बजाय 18 फीसदी रह गई है। इससे त्योहार के मौसम में ऑटोमोबाइल शोरूम पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ी नजर आई। अंतरराष्ट्रीय वैश्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा कि जीएसटी की नई दर से दुकानदार और उपभोक्ता दोनों को लाभ मिला है। लोग जानकारी लेने और खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि जीएसटी की नई दर से किचन के कारोबार का काम बढ़ने की उम्मीद है। जीएसटी की नई दर से किचन के कई सामान कम हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें