पुन्हाना। सुन्हेड़ा बॉर्डर पर नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 125 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं। मेवाती किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को धरना स्थल पर बैठक की। इसकी अध्यक्षता मौलाना अरशद मीलखेड़ला ने की। इस दौरान किसानों ने निर्णय लिया कि 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करेंगे। साथ ही सभी किसान अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाएंगे।
मेवाती किसान मोर्चा के प्रवक्ता एडवोकेट अब्दुल रशीद ने कहा कि 6 माह बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। इस मौके पर किसान मोर्चा के संयोजक मौलाना अरशद मीलखेड़ला, प्रवक्ता रशीद अहमद एडवोकेट, मुफ्ती सलीम साकरस, अंजुम खान, अब्दुल्ला सुन्हेड़ा और कारी इस्तियाक आदि किसान नेता मौजूद रहे।