पुन्हाना। पुन्हाना-तिगांव रोड पर गांव चांदडाका मोड़ के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
चांदडाका पुलिस ने बताया कि पलवल जिले के आलीमेव गांव निवासी 24 वर्षीय शाकिर और 18 वर्षीय यूसुफ मोटरसाइकिल से फिरोजपुर झिरका स्थित गांव महूं में मामा के घर गए थे। वहां से वापस आते समय पुन्हाना-तिगांव रोड पर गांव चांदडाका मोड़ के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय यूसुफ की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।