फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : पिकनिक स्पॉट बना ओखला पक्षी विहार, अब लौट रहे हैं परिंदे

Mon, 21 Feb 2022 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा ओम सेठी, नोएडा

सार

क्षेत्रीय वनाधिकारी बोले लोग घंटों यहां बैठकर परिवार और दोस्तों के साथ बिताते हैं समय। इस साल 15,000 से अधिक प्रवासी पक्षी आए, फरवरी के दूसरे सप्ताह से लौटने शुरू हो गए।
विज्ञापन
ओखला पक्षी विहार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओखला पक्षी विहार में शनिवार और रविवार को 1100 से अधिक लोगों ने विदेशी पक्षियों को देखा। आम दिनों 150 से 200 लोग पक्षी विहार आते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार को छुट्टी होने से यह संख्या बढ़ जाती है। क्षेत्रीय वनाधिकारी क्षेत्रपाल सिंह के मुताबिक, लोग घंटों यहां बैठकर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। पक्षी विहार पिकनिक स्पॉट बन चुका है। पक्षी विहार के दो गेट है। सबसे अधिक संख्या में लोग गेट नंबर-1 से आते हैं। यह ओखला मेट्रो स्टेशन से करीब 400 मीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन


वहीं, मौसम में बदलाव के साथ ही पक्षी विहार से विदेशी पक्षियों का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। पक्षी विहार में इस साल 15,000 से अधिक प्रवासी पक्षी आए थे। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि फिलहाल अभी यहां 11,000 पक्षी हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह से प्रवासी पक्षी लौटने लगते हैं। यह सिलसिला मार्च के अंत तक चलता है। पक्षी यहां करीब 5 माह तक रहते हैं। 

हर साल यूरोप, अमेरिका, कनाडा, साइबेरिया और कई देशों से हजारों मील की दूरी तय करके प्रवासी पक्षी आते हैं। सर्दी बढ़ते ही यह विदेशी पक्षियों से गुलजार होने लगता है। पिछले वर्ष 10,000 से अधिक पक्षी आए थे। क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि इस साल प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


इस साल नॉर्दर्न शॉवलर, यूरेशियन कूट, नॉर्दर्न पिंटल, ग्रेलेग गूज, यूरेशियन स्पूनबिल, ग्रेटर फ्लेमिंगो, विस्कर्ड टर्न, कॉमन किंगफिशर,
ब्लू टेल्ड बी इटर, लार्ज इग्रेट जैसे अन्य विदेशी पक्षी आए हैं। यहां जलीय पक्षी कॉमनटिल, रफ, वुड सेंडपाइपर, पश्चिमी मार्श हैरियर की संख्या अधिक थी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से प्रवासी पक्षियों का यहां आना शुरू हो जाता है। ओखला पक्षी विहार जलीय पक्षियों की पसंदीदा जगह है। 

पिछले पांच साल में सबसे कम प्रजातियों के विदेशी पक्षी आए
एशियाई जलपक्षी गणना के अनुसार, पक्षी विहार में पिछले साल 73 प्रजातियों के पक्षी पहुंचे थे, जबकि इस वर्ष केवल 47 प्रजातियां देखी गई हैं। पिछले पांच के मुताबिक इस साल सबसे कम प्रजातियां यहां पहुंची हैं।
विज्ञापन


ऐसा रहा आंकड़ा...

  • 2018 -63 प्रजातियां
  • 2019 - 63 प्रजातियां
  • 2020 - 62 प्रजातियां
  • 2021- 73 प्रजातियां
  • 2022- 47 प्रजातियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें