फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: भारत-नेपाल संबंधों को लेकर ओज उत्सव 2025 का हुआ आयोजन

Tue, 29 Jul 2025 06:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

अतिथियों ने भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकता को रेखांकित करते हुए कहा कि ओज उत्सव जैसे आयोजन दोनों देशों को आत्मिक रूप से जोड़ने वाले सेतु बनते हैं।
विज्ञापन
ओज उत्सव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठमांडू में ओज फाउंडेशन के चौथे स्थापना दिवस पर ओज उत्सव 2025 हुआ।  कार्यक्रम भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और युवा सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा।

विज्ञापन


शुभारंभ ओज फाउंडेशन के संस्थापक योगी प्रियव्रत अनिमेष के सान्निध्य में दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विशेष पुस्तक ऊर्ज सूत्र का लोकार्पण किया गया और नेपाल केंद्रित आध्यात्मिक पर्यटन पर आधारित दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।

मंच पर बीजेपी नेता श्याम जाजू, ओलंपियन योगेश्वर दत्त, समाजसेवी संदीप राणा नेपाल के कई सांसद और नेता मौजूद रहे। भारत के कई शहर नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद से भी कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अतिथियों ने भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकता को रेखांकित करते हुए कहा कि ओज उत्सव जैसे आयोजन दोनों देशों को आत्मिक रूप से जोड़ने वाले सेतु बनते हैं।

कार्यक्रम के अंत में योगी प्रियव्रत अनिमेष ने इसे आत्मा की पुकार बताया और सभी को कृतज्ञता सहित धन्यवाद देते हुए, आत्मचेतना और सत्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। ओज उत्सव 2025 निश्चित ही भारत-नेपाल मैत्री का एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अध्याय बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें