फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडर-14 व 17 में प्रयागराज और अंडर-19 में लखनऊ नॉर्थ ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई रीजनल फुटबॉल प्रतियोगिता में 29 टीमों ने लिया हिस्सा, मंगलवार को को खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

फोटो


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित सीआईएससीई रीजनल फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिन मंगलवार को अंडर-14, 17 और 19 के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में अंडर-14 और 17 में प्रयागराज व अंडर-19 में लखनऊ नॉर्थ ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की 29 टीमों ने हिस्सा लिया था।

स्कूल की मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा ने बताया कि सेमीफाइनल में अंडर-17 में कानपुर नॉर्थ ने मेरठ को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ग में गोरखपुर ने कानपुर नॉर्थ को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल में अंडर-14 में प्रयागराज ने कानपुर नॉर्थ को 3-0 से हराया। तीसरे स्थान के लिए लखनऊ साउथ ने मेरठ को 3-0 से हराया। अंडर-17 में प्रयागराज ने कानपुर नॉर्थ को 3-0 से मात दी। लखनऊ नॉर्थ ने मेरठ को 3-2 गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में लखनऊ नॉर्थ ने गोरखपुर को 3-0 गोल से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। कानपुर नॉर्थ ने लखनऊ साउथ को 1-0 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब प्रयागराज के शुभम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आसिफ को मिला। अंडर-17 में लखनऊ के स्पर्श को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर व प्रयागराज के सनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंडर-19 में लखनऊ नॉर्थ के अभिजीत को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और कानपुर नॉर्थ के अब को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जिप्सम पलाटी ने विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें