फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी की पर्ची के लिए अब धूप में नहीं लगेगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अब 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच खुले आसमान के नीचे ओपीडी की पर्ची के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अस्पताल के प्रशासनिक ब्लॉक स्थित प्रतीक्षालय में आराम से बैठकर मरीज का पंजीकरण कराने से लेकर फाइल बनवाने का काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) विनीता अग्रवाल ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले वर्ष अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था खुले स्थान पर की गई थी। अब संक्रमण का ग्राफ काफी हो गया है। मरीज और तीमारदारों को कड़ी धूप में लंबी लाइनों में लगकर परेशानी उठानी पड़ रही थी। उनकी सहूलियत के लिए पुरानी व्यवस्था को बहाल किया गया है।
सीएमएस ऑफिस के बाहर ही अलग-अलग काउंटरों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पंजीकरण कर नए मरीजों की फाइल बनाने के अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोग वातानुकूलित प्रतीक्षालय में बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर सकेंगे। प्रतीक्षालय में टीवी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

एचआईवी मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेंगी दवाएं
नोएडा। एचआईवी पीड़ितों को दवा के लिए गाजियाबाद नहीं जाना होगा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में ही रोगियों को सोमवार से दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर की शुरुआत होने जा रही है। सीएमएस विनीता अग्रवाल ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मरीजों के अलावा अन्य जिलों से नोएडा रेफर होने वाले मरीजों को यहां दवा मिलेगी। एचआईवी रोगियों को संक्रमण के आधार पर एंटीरेट्रोवायरल दवाओं का संयोजन लेना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें