फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति पता चलने पर युवती ने परिजनों संग की थी हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्त में हत्या करने वाली आरोपी रिंकी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी। दलित युवक की जाति का पता चलने पर फेसबुक फ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने चीती गांव निवासी रिंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती को उसकी जाति का पता चला। युवती ने उसे दादरी बुलाया और परिजन संग मिलकर पहले युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक को जहर खिलाया गया। हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी सोशल मीडिया पर जारी कर दी। वीडियो के वायरल होने के बद पुलिस ने युवती, उसके परिजन समेत 5 नामजद आरोपियों समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर के गौरव कुमार व दनकौर क्षेत्र के गांव की रिंकी से दो साल पहले फेसबुक फ्रेंड बने थे। युवक दलित था जबकि युवती गुर्जर जाति से ताल्लुक रखती है। युवक ने फेसबुक पर अपने नाम के आगे गुर्जर लिखा था। पुलिस के मुताबिक रिंकी ने गौरव से गुर्जर समझकर फेसबुक पर दोस्ती की थी। बाद में युवती को गौरव की जाति का पता चला। इससे युवती और उसके परिजन क्षुब्ध हो गए। 23 मई को युवती ने युवक को दादरी बुलाया था। जिसको लेकर युवती ने परिजनों के साथ उसको पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपियों ने युवक को जहर भी पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बाद में युवक के परिजनों ने उसे ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां 24 मई को उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। जो वायरल हो गया।
युवक के परिजनों ने दो युवती समेत 4 परिजन को नामजद करते हुए कुल 9 लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी मुख्य आरोपी रिंकी को जीटी रोड मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी नितिन कुमार का कहना कि युवक की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई हैं । अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें