फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैफे में ग्राहकों पर चाकू से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गार्डन गैलेरिया मॉल के लास्ट लेमंस पब में गत दिनों एक मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि ऐसी ही एक घटना फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 स्थित द फूड विला चाय सुट्टा कैफे में अंजाम दे दी गई। शनिवार रात कॉफी पीने आए तीन युवकों पर कैफे मालिक और दो कर्मचारियों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच में पता चला है कि महज से देर से कॉफी मिलने की शिकायत करने पर कहासुनी के बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर दिल्ली के रहने वाले शैलेंद्र पाल शनिवार रात अपने दोस्त रोहित और विशाल के साथ फूड विला चाय सुट्टा कैफे में आए थे। शैलेंद्र पाल ने कोल्ड कॉफी और शेक ऑर्डर किया था। आरोप है कि कॉफी देर से मिली, उन्होंने कोल्ड कॉफी पी तो स्वाद अच्छा नहीं लगा। शिकायत करने पर कैफे मालिक ने तीनों से बहस करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में हाथापाई की नौबत आ गई। विवाद बढ़ता देख कैफे के दो अन्य कर्मचारी आ गए। एक कर्मी ने विशाल पर चाकू से हमला किया। उसको बचाने के लिए रोहित और शैलेंद्र पाल मौके पर पहुंचे तो उनके ऊपर भी हमला किया गया। इससे विशाल और रोहित को गंभीर चोट आई हैं। विशाल के सीने पर चाकू से वार के कारण काफी खून बह गया, उसे कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। रोहित के कंधे पर चाकू से वार हुआ, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि फेस-1 थाना पुलिस ने कैफे के मालिक सेक्टर-15 निवासी अजय जयसवाल, जेजे कॉलोनी सेक्टर-16 निवासी शनि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी झगड़े की सूचना
कैफे में 30 अप्रैल की रात इतना बड़ा झगड़ा हो गया, लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक तीनों घायल झगड़े के बाद वहां से सीधे कैलाश अस्पताल चले गए। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू हुई।
नई नौकरी की खुशी में कॉफी पार्टी के लिए निकले थे
शैलेंद्र के मुताबिक रोहित जस्ट डायल कंपनी में सेल्स मैनेजर है जबकि विशाल ने पिछले सप्ताह ही एक नई कंपनी ज्वॉइन की थी। काफी समय से तीनों की मुलाकात नहीं हुई थी। रोहित की नई नौकरी के बहाने तीनों शनिवार रात कॉफी पार्टी के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें