फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी वर्गों को मकान की मरम्मत के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समाज के सभी वर्गों के लोगों को मकान की मरम्मत कराने के लिए अब सरकार द्वारा 50 की बजाय 80 हजार रुपये दिए जाएंगे, ताकि बीपीएल परिवार के लोग पुराने घर की मरम्मत करा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग को ही दिया जाता था, लेकिन अब हरियाणा सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समाज के सभी वर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों ने किसी भी विभाग से मकान निर्माण हेतु अनुदान लिया हुआ हो या अपने स्वयं के निर्मित मकान को बनाए हुए 10 वर्ष या इससे अधिक का समय हो गया हो तो ऐसे लाभपात्रों को 80 हजार रुपये अनुदान की धनराशि एक मुश्त दी जाएगी। यह राशि उन्हीं लाभार्थियों को दी जाएगी, जिनके आवेदन पत्र में आधार नंबर दर्ज होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, किसी भी बैंक में अकाउंट, बीपीएल आदि दस्तावेज होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें