फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नई 55 लाइब्रेरियों में नोएडा की डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिजिटल निगरानी और बढ़ती पाठक संख्या से प्रदेश की 55 नई लाइब्रेरियों में मिला चौथा स्थान
विज्ञापन


नेहा शर्मा
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी ने बेहतर सुविधाओं और डिजिटल निगरानी व्यवस्था के साथ प्रदेश की नई बनी 55 लाइब्रेरियों में चौथा स्थान हासिल किया है। हाल ही में जारी रैंकिंग में लाइब्रेरी को यह स्थान मिला। बढ़ती पाठक संख्या और सुविधाओं में लगातार हो रहे सुधार को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।


बायोमेट्रिक से दर्ज हो रही उपस्थिति



पाठकों की सुविधा और रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने के लिए लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। अब लाइब्रेरी में प्रवेश के समय पाठक अपनी उपस्थिति डिजिटल तरीके से दर्ज करते हैं। इससे प्रतिदिन आने वाले पाठकों की संख्या के साथ उनके लाइब्रेरी में बिताए गए समय का भी रिकॉर्ड तैयार हो रहा है। यह जानकारी लखनऊ स्तर पर भी देखी जा रही है।
विज्ञापन




सरकारी लाइब्रेरी की ओर बढ़ा रुझान



हाल के दिनों में छात्रों का रुझान निजी लाइब्रेरी की तुलना में सरकारी लाइब्रेरी की ओर बढ़ा है। लखनऊ में एक निजी संस्थान में आग लगने की घटना के बाद कई छात्र सुरक्षित और खुले माहौल में पढ़ाई के लिए डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी पहुंच रहे हैं। छात्रों के अनुसार, यहां शांत वातावरण, पर्याप्त जगह और सुविधाओं के कारण लंबे समय तक पढ़ाई करना आसान है। वर्तमान में लाइब्रेरी में 308 पाठक पंजीकृत हैं।



लाइब्रेरी प्रभारी रघुराज भाटी ने बताया कि बायोमेट्रिक व्यवस्था से पाठकों की वास्तविक संख्या और उनके पढ़ाई में बिताए समय की जानकारी मिल रही है। लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ाने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इतिहास, भूगोल, सामान्य अध्ययन और साहित्य समेत विभिन्न विषयों की किताबें छात्रों के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रदेश में बनी 55 नई लाइब्रेरियों में नोएडा की लाइब्रेरी को चौथा स्थान मिला है। भविष्य में यहां सुविधाओं को और बढ़ाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें