नोएडा (संवाद)। सेक्टर-135 डूनवेली क्रिकेट मैदान में मानसून वीक डे सीजन का लीग मैच खेला गया। बुधवार को हुए इस लीग मैच में डीएनएफ क्रिक 11 टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए मैच में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूके हॉक्स टीम 19.3 ओवर में 162 बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी डीएनएफ क्रिक 11 टीम ने 16.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच में आठ विकेट से जीत हासिल की। 62 रन बनाकर ऋषभ मिश्रा मैन ऑफ द मैच बने।