फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा वाले ध्यान दें! गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दिल्ली के रास्ते बंद; बॉर्डर पर भी नाकेबंदी

Sun, 26 Jan 2025 01:53 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

Noida Traffic Advisory On Republic Day 2025: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, मालवाहक वाहनों (भारी, मध्यम और हल्के वाहनों) की दिल्ली में एंट्री पर रोक रहेगी। आदेश जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस में अलर्ट है। इसको देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को मॉल, बाजार, मेट्रो स्टेशन व अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों का निरीक्षण किया। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर भी नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मेट्रो रूट के किनारे की पार्किंग भी पुलिस ने खंगाली हैं। इसके साथ ही रविवार को ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम तक पुलिस सतर्क दिखी। डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, एडीसीपी मनीष मिश्रा, एसीपी प्रवीण सिंह ने सेक्टर-18 मार्केट व डीएलएफ मॉल से लेकर जीआईपी, गार्डन गैलेरिया मॉल व अन्य जगहों की चेकिंग डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वायड के साथ की। ड्रोन को लेकर भी पुलिस की तरफ से सूचना जारी की गई। 

यह बताया गया कि जनपद में ड्रोन पर बैन लगा दिया है। अगर कोई पुलिस के इजाजत के बिना ड्रोन का उपयोग करता है तो उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही जनपद में धारा 163 लगा दी गई है। पुलिस ने वीडियो ग्राफर और स्टूडियो वालों को चेतावनी भी दी है। यह नियम सिर्फ गणतंत्र दिवस के लिए हैं। इन ड्रोन पर पुलिस टीम निगरानी भी रखेगी। पुलिस जरूर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करेगी। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां व निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। नोएडा पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने गणतंत्र दिवस के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली-नोएडा के ट्रैफिक यात्रियों को सूचित किया जाता है कि गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 25 जनवरी 2025 को रात 10 बजे से 26 जनवरी 2025 को कार्यक्रम समाप्ति तक जनपद गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में एंट्री करने वाले भारी, मध्यम और हल्के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इन मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...
 

1. चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
2. डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
3. कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकते हैं। 
4. यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन फलैदा कट, बुपुरा से सर्विस रोड होकर, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से होते हुए पुस्ता तिराहे से होंडा सीएल चौक से कस्बा कासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकते हैं। 
5. यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक की ओर डायवर्ट किये जायेगे, जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर आगे अपने यात्रा के लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि अतिरिक्त आवश्यकतानुसार अन्य वाहनों का डायवर्जन भी किया जा सकता है। डायवर्जन के समय आपातकालीन वाहनों को एंट्री दी जाएगी। वाहन चालक कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें