फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आग ताप रहे तीन बच्चे झूलसे, दो की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 24 Dec 2021 04:39 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम शेरसिंह के घर में तीन बच्चे प्राची (2), यशू (6) और देवांश (8) आग से ताप रहे थे। उनके ऊनी कपड़ों ने आग पकड़ ली और वे आग की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उनके परिजनों ने उन्हें नजदीकी यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बच्चों की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के गेझा गांव में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। आग से तापते समय तीन बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम शेरसिंह के घर में तीन बच्चे प्राची (2), यशू (6) और देवांश (8) आग से ताप रहे थे। उनके ऊनी कपड़ों ने आग पकड़ ली और वे आग की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उनके परिजनों ने उन्हें नजदीकी यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां प्राची और यशू की मौत हो गई। देवांश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, परिजनों ने तापने के दौरान हादसा होने की जानकारी दी है। मामले की जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें