फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीसरे दिन भी नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा का एक्यूआई 350, ग्रेटर नोएडा का 322
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा लगातार तीसरे दिन देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 350 और ग्रेटर नोएडा का 322 दर्ज हुआ। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का तीसरा चरण हटा लिया है। अब शहर में ग्रेप-1 और ग्रेप-2 लागू रहेंगे। गंभीर श्रेणी में रोकी गई निर्माण गतिविधियां अब दोबारा शुरू की जा सकेंगी हालांकि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन अनिवार्य रहेगा।

प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन, 13.10 लाख रुपये का जुर्माना
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई किशन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई जगह नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग सेक्टरों में कुल 13.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों पर देना होगा ध्यान
सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव
निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और ढकना अनिवार्य
कचरा, पत्तियां और बॉयोमास जलाने पर रोक
पुराने व प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई
हॉट स्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त कार्रवाई
खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध
डीजल जनरेटर (डीजी) के इस्तेमाल पर रोक

स्थान एक्यूआई
सेक्टर 125
373
सेक्टर 62
305
सेक्टर 1
346
सेक्टर 116
368
नॉलेज पार्क-3
294
नॉलेज पार्क
353
15 दिन बाद ग्रेनो का एक्यूआई 350 से कम
ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण में सुधार दर्ज हुआ है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 322 रहा, जो मंगलवार की तुलना में 42 अंक कम है। ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई अभी भी रेड जोन में है, लेकिन नॉलेज पार्क-3 का एक्यूआई 300 से कम होकर ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ। 10 नवंबर को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 334 था। इसके बाद लगातार 350 से ऊपर रहा और पांच दिन तो 400 पार कर गया। बुधवार को 15 दिन बाद एक्यूआई 350 से कम दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें