फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Advisory: दिल्ली में दो दिन भारी वाहनों की नो एंट्री, पढ़ें नोएडा पुलिस ने की ट्रैफिक एडवाइजरी

Sat, 18 Jan 2025 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मालवाहक वाहन चालक चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से यू-टर्न और डीएनडी टोल प्लाजा से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे। 
विज्ञापन
Traffic Jam - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के रिहर्सल व मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपना प्लान शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया है। जिसमें मालवाहक वाहन चालकों से अपील की गई है कि 22 जनवरी रात 10 बजे से 23 जनवरी को रिहर्सल खत्म होने तक और 25 जनवरी रात 10 बजे से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम खत्म होने तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। 
विज्ञापन


यह आदेश जरूरी सामान वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों पर लागू होंगे। नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मालवाहक वाहन चालक चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से यू-टर्न और डीएनडी टोल प्लाजा से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे। 

कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यमुना नदी से पूर्व अंडरपास तिराहे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।                                                                                                                                                                                 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन फलैदा कट, रबुपुरा सर्विस रोड, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, पुस्ता तिराहा, होंडा सीएल चौक, कस्बा कासना होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आ-जा सकेंगे। इसके अलावा जीरो प्वाइंट से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को परीचौक होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें