दनकौर ( संवाद )। युवती का निजी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का आरोप युवक पर लगा है। मामले में पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ती है। सोशल मीडिया के जरिये ग्रेटर नोएडा के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले उसको किसी बहाने से एक जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने चुपके से उसकी निजी वीडियो बना ली। पीड़िता का आरोप है कि इसी वीडियो के माध्यम से आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी वीडियो को भी सोशल मीडिया पर आरोपी ने डाल दिया। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है।