फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: एक तोते ने नोएडा पुलिस की नाक में किया दम, पांच महीने से जारी है खोज

Sat, 11 Sep 2021 12:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

पांच महीने पहले गायब हुए एक तोते के कारण नोएडा पुलिस परेशान है। तोते की मालकिन ने उसके खोने की शिकायत मई में दर्ज कराई थी, लेकिन अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप मान सकते हैं कि चोर उचक्कों और वांटेड अपराधियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस कभी एक तोते के कारण परेशान हो सकती है? नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक तोते ने पुलिस की नींद हराम कर दी है। दरअसल पांच महीने पहले एक महिला ने अपने तोते के खो जाने की शिकायत की थी, लेकिन इतने समय बाद भी जब पुलिस उसे नहीं खोज पाई तो महिला ने एक बार फिर इसकी शिकायत की है। फोन पर महिला और पुलिसकर्मियों के बीच हुई बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने मई में डायल 112 पर फोन करके अपना तोता खोने की शिकायत की थी और अपने पड़ोसी पर शक जाहिर किया था। इसके बाद डायल 112 ने सेक्टर-39 थाने को मामले से अवगत कराया था। पुलिस के अनुसार पड़ोसी से पूछताछ में पता चला कि तोता उड़कर उनकी छत पर आया था, लेकिन वहां से भी उड़ गया।

अब जो फोन कॉल का ऑडियो वायरल हो रहा है उसमें थाना प्रभारी से महिला यह कह रही है कि उन्होंने जिन चौकी प्रभारी का नंबर दिया था, वह कह रहे हैं यह हमारे क्षेत्र का मामला नहीं है। इसपर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला सदरपुर चौकी का है। आपके बोलने से सलारपुर लगा था इसलिए सालारपुर चौकी प्रभारी का नंबर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजीव बालयान ने कहा कि जांच में पता चला कि तोता उड़ गया है। महिला को पहले भी इस बारे में बता दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें